बिक्रमगंज में आंगनवाड़ी सेविकाओ ने निकाला पोषण वाटिका रैली

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह

बिक्रमगंज /रोहतास। स्थानीय शहर में गुरुवार को आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के द्वारा आरा रोड स्थित सीडीपीओ कार्यालय से पोषण रैली निकाला गया। पोषण रैली को बिक्रमगंज सीडीपीओ कुमारी  कमला सिंहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मौजूद सेविका, सहायिका और पदाधिकारियो के द्वारा पोषण से सबंधित संकल्प भी लिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीडीपीओ कुमारी कमला सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। जिसमे बच्चों , महिलाओं, माताओ का पोषण स्तर एवं स्वस्थ में सुधार लाने के हेतु आईसीडीएस विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करके पूरे माह अलग अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन करती है तथा लोगो को इस संबंध में जागरूक भी करने का कार्य किया जाता है। सेविका एवम सेविकाओ के द्वारा कार्यालय कैम्पस में पोषण से संबंधित गीत भी गाकर पोषण माह मनाते देखा गया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी, निर्मला कुमारी, कार्यपालक सहायक रबिन्द्र साह, प्रखंड समन्वयक रिंकी कुमारी, प्रखंड परियोजना सहायक सुमन प्रभात सिंह सेविका कुमारी निशा, आशा कुमारी, गीता कुमारी, रीता कुमारी, नाज प्रवीण, फरीदा जलाल, तब्बसुन खातून, मदीना खातून उर्मिला देवी, सोनझारी देवी, ममता देवी, प्रमिला देवी, रीता देवी, सावित्री देवी, शांति देवी, गुंजा देवी के अलावे सहायिका मुन्नी देवी, रेखा कुमारी, मालती देवी, मोनिका देवी, रीता देवी मौजूद थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट