पैक्स के द्वारा धान नहीं खरीदने पर किसानों ने प्रखण्ड मुख्यालय पर धान जलाने की दी चेतावनी

चांद ।। धान अधिप्राप्ति के मामले में पैक्स अध्यक्षों के मनमानी से आजीज आकर किसानों ने धान जलाने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री मुख्य सचिव जिलाधिकारी एंव जिला सहकारी पदाधिकारी को लिखे पत्र में किसान ने आरोप लगाया चांद पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान अधिप्राप्ति नहीं किया जा रहा है। चांद पैक्स के सदस्य बघैला गाँव निवासी निलेश पाण्डेय पिता संजय पाण्डेय ने आरोप लगाया की पैक्स अध्यक्ष पिछले 15 दिन से धान अधिप्राप्ति करने में टाल मटोल कर रहे हैं। बार बार आग्रह करने पर बहाने बनाकर धान नहीं खरीद रहे हैं। निलेश पाण्डेय ने कहा मेरा 200 किवंटल धान सुखा एवं साफ सुथरा है। पैक्स के धान अधिप्राप्ति के सभी मापदंड पुरा कर रहा है।अपने आवेदन पत्र में किसान निलेश पाण्डेय ने लिखा है 22 दिसंबर 2021 तक पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान नहीं खरीदा गया तो टैक्टर पर धान भर कर प्रखण्ड मुख्यालय लाउंगा। किसान निलेश पाण्डेय ने कहा टैक्टर से भरा धान प्रखण्ड मुख्यालय पर आग के हवाले कर आमरण अनशन पर बैठुंगा। अपने लिखे पत्र में कहा धान अधिप्राप्ति के लिए जिलाधिकारी एंव जिला सहकारिता पदाधिकारी के गुहार लगा कर थक चुका हूँ। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी पैक्स अध्यक्ष ने धान नहीं खरीद किया। उन्होंने ने आवेदन में लिखा मैं दुखी होकर अपनी सालभर की कमाई आग के हवाले करने जा रहा हूँ। किसान निलेश पाण्डेय की मांग का समर्थन करते हुए किसान मजदूर संघर्ष समिति ने कहा कि निलेश पाण्डेय का धान नहीं खरीद किया गया तो समिति आंदोलन करेगी। समिति के समन्वयक अर्जुन सिंह ने कहा आंदोलन में किसी प्रकार का बवाल मचा तो सारी जबाब दे ही प्रशासन की होगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट