बिहार के पसीना ने पंजाब को बनाया हैं नागिना भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय

कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


कैमूर (भभुआ) ।। जिलें के रामपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुरहट गांव में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के द्वारा बिहार व उत्तरप्रदेश को लेकर जो बयान दिया गया हैं। उसको लेकर प्रेसवार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहार एवं उत्तरप्रदेश को लेकर जो बयान दिए हैं। उसकी हम कड़ी नींदा करतें हैं। उनका बयान राष्ट्र के लिए अमर्यादित हैं। ऐसे संवैधानिक पद पर बैठे हुए ब्यक्ति के बयान की जितनी भी नींदा की जाए वह कम हैं। आज बिहार व उत्तरप्रदेश के श्रमिकों के बल पर पंजाब की अर्थब्यवस्था ज़िंदा हैं। बिहार के लोगों के पसीना ने पंजाब को नगीना बनाया हैं। उनका बयान भारत के संविधान के मूल भावना के खिलाफ हैं। कांग्रेस हमेशा से अपने राजनीतिक लाभ के लिए तथा सता प्राप्ति के लिए फुट डालों और शासन करों के नीति पर काम किया हैं। एक बार इंदिरा गांधी के शासन काल में पंजाब में राजनीतिक लाभ लेने के लिए खालिस्तानियों को खड़ा किया गया। खण्डित भारत के अखंडता को फिर से खंडित करनें का प्रयास किया गया। सरसों के पीले फूल के निर्दोष लोगों के खून से लाल किया गया। इस बयान से एक बार फिर कांग्रेस का विभाजनकारी चरित्र उजागर हुआ हैं। कभी खालिस्तानियों को खड़ा कर के कभी किसानों को गुमराह कर के कभी बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के प्रति  नफरत के भावना पैदा कर के कांग्रेस किसी भी तरह से पंजाब में चुनाव जितना चाहती हैं। मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मांग करता हूं तथा चेतावनी देता हूं कि अपने इस मुख्यमंत्री के बिहार के भावना को आहत करनें वाले बयानों पर लगाम लगाएं अन्यथा कांग्रेस को बिहार और उत्तरप्रदेश के जनमानस के आक्रोश का कोभाजन बनना पड़ेगा। आश्चर्य की बात तो यह हैं कि यह बयान प्रियंका गांधी कर की उपस्थिति में दिया गया जो बात-बात में संविधान की रक्षा की माला जपती रहतीं हैं। जिन्होंने ऐसे विभाजनकारी चरित्र वालें ब्यक्ति को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित किया हैं। इस मौके पर केशव राय,शशिकांत दुबे,रघुपति त्रिपाठी,गंगा दयाल सिंह,वीरेंद्र पांडेय,लल्लन तिवारी,मुन्ना दुबे, संतोष साह,सुनील राय,सहित दर्जनों भाजपा व मंच मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट