होली को लेकर पुलिस ने शराब पकड़ो अभियान चलाया

चांद से अभिमन्यु सिंह कि रिपोर्ट

कैमुर चांद ।। होली त्योहार को लेकर पुलिस ने शराब पकड़ो अभियान चलाया। पुलिस ने तीन स्थलों से चेकिंग अभियान में पांच शराब तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो बाइक जब्त किया। होली त्योहार में शराब की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस ने शराब पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। विशेष अभियान का संचालन खुद थाना प्रभारी संजय कुमार ने किया। पुलिस ने नौबाठ गांव के सामने एवं उत्तर प्रदेश के सीमा पर से पांच तस्कर विकास बिंद धन्नजय कुमार  गांव मसोई चांद एवं कटरा भभुआ 144 टे्टा पैक के बाइक से उत्तर प्रदेश के नरहन भट्टी से शराब लाते समय गिरफ्तार किया गया। हाकिम राम एवं दिलीप खरवार 20 टे्टा पैक एवं 375 एम एल का 2 बोतल बाइक से उत्तर प्रदेश से लाते समय पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा से गिरफ्तार किया एवं बाइक जब्त किया। रमेश यादव ग्राम गोंइ चांद पैदल 15 बोतल शराब पैदल उत्तर प्रदेश लाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के द्वारा शराब एवं तस्करों को पकड़ने के लिए रात भर अभियान चला रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट