
थाना परिसर में लगा जनता दरबार आठ मामला हुआ निष्पादित
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jul 09, 2022
- 305 views
कुमार चन्द्र भूषण तिवारी
कुदरा(कैमूर) ।। थाना परिसर अंतर्गत बिहार सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को अंचल पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष के संयुक्त बैठक में, भूमि संबंधित मामले के निष्पादन हेतु थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस शनिवार को भी अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार व थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार के संयुक्त बैठक में भूमि संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, इस शनिवार को अंचल के आवेदकों द्वारा कुल नए ग्यारह आवेदन दिया गया। पूर्व में दिए गए आवेदकों के आवेदन पर सुनवाई करते हुए, दोनों पक्षों का पक्ष सुनते व साक्ष्य देखते हुए। पदाधिकारियों द्वारा कुल आठ मामलों का निष्पादन निष्पक्ष रुप से किया गया। एवं नए आवेदकों को द्वितीय पक्ष के उपस्थित न रहने की वजह से, अगले शनिवार के लिए समय दिया गया। एवं द्वितीय पक्ष को अगले शनिवार को उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया गया।
रिपोर्टर