
भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा एकदिवसीय बैठक का किया गया आयोजन
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jul 23, 2022
- 224 views
जमुई चकाई से मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट
जमुई ।। जिले के चकाई प्रखण्ड स्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा चकाई विधानसभा की एक बैठक स्थानीय निरीक्षण भवन के प्रांगण में संपन्न हुआ । इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के महेंद्र प्रसाद यादव ,भाजपा जिला प्रभारी प्रणय कुमार, जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ,एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ,के साथ साथ चकाई के मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडे, सोनो के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ,महेश्वरी के मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ,माधोपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन पांडे, की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ ।किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर यादव जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नीरज यादव ने सभा को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा) महेंद्र प्रसाद यादव ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बतलाया कि आगामी 28 एवं 29 जुलाई को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव विजय चंद्रा कालखो ,(उड़ीसा) माधोपुर के लिए, एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष (केरला ) के सजिनायर सोनो के लिए , एवम् राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा के फालजी भाई लालजी भाई (गुजरात )से चलकर चकाई के लिए दो दिवसीय प्रवास में आ रहे हैं !चारों मंडलों के कुछ कुछ चयनित शक्ति केंद्रो के बूथों पर प्रवास करेंगे एवं प्रधानमंत्री द्वारा संचालित किसान हित की योजनाओं जैसे कुछ-कुछ 11 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे इस कार्य हेतु मंडल अध्यक्षों के देखरेख में एक टोलियां बनाई गई जो कि सभी जगहों पर आगंतुक नेताओं को ले जाया जा सके, एवं कार्यक्रम सफल हो सके ।इस मौके पर अंगराज राय, संतु यादव, चनदरकिशोर पाण्डेय , सुरेश चन्द्र गिरि,अमित कुमार दुबे , धरमवीर आनंद, कृष्णा यादव, प्रकाश कुमार वर्मा ,नरसिंह पासवान , मंटू सिंह, जगेश्वर तूरी, छोटू राय ,सचिन कुमार ,लीलो साह, संजोग केशरी, प्रमोद पांडे आदि दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम पांडे ने किया, एवम् बतलाया कि तीनों प्रवासी नेताओं का अल्पाहार,भोजन, भिन्न-भिन्न शक्ति केंद्रो के भिन्न-भिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं के यहां रात्रि विश्राम करेंगे। और तीस तारीख को सभी सातो मंच मोर्चाओ के अध्यक्षो को लेकर पटना प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हेतु प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से प्रारम्भ हुआ।
रिपोर्टर