अगस्त क्रांति के दिन राजद ,महागठबंधन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय मे करेंगे धरना प्रदर्शन

रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय


रामगढ़ ।। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर दिनांक 7 अगस्त दिन रविवार को  11 बजे दिन मे राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थित महागठबंधन के  कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल प्रदर्शन निर्धारित है। रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने भभुआ में प्रेस वार्ता कर इस प्रतिरोध मोर्चा की जानकारी दी ।

 राजद कैमूर जिला कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह उर्फ पप्पू सिंह, रामगढ़ के राजद प्रखंड अध्यक्ष रामब्यास बिंद,बताया कि प्रदर्शन का कारण बढ़ती बेरोजगारी,किसानों की समस्या, मजदूरों को समयानुसार काम न मिलना, सामिल है।अरविंद सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताते हैं कि  यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगदानंद सिंहके अहवाह्न पर महागठबंधन के सभी साथियों के निर्णय से लिया गया है।उन्होंने महागठबंधन के समर्थकों से अपील करते हुए कहा की कैमूर जिला के तमाम किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र एवं बेरोजगार हजारों हजार की तादात में कार्यक्रम मे आएं एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं  ।आगे कहते हुए उन्होंने कहा की देश एवं प्रदेश में बैठी निक्कमी सरकार को  धरना, प्रदर्शन  लोकतांत्रिक तरीके से करके ही चेताया जा सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट