संडावता, छापीहेड़ा, तलेन एवं माचलपुर में होगा लोक सेवा केन्द्र की एकल खिड़की का शुभारंभ

राजगढ़ ।। जिले में क्षेत्रीय जनता की मांग पर 3 अगस्त, 2022 उप लोक सेवा केंद्र की 4 एकल खिड़कियों का शुभारंभ किया जा रहा है। उपलोक सेवा केंद्र की एकल खिड़कियां संचालित हो जाने से जन मानस को शासन की योजनाओ का लाभ त्वरित गति से मिल सकेगा।

इस आषय की जानकारी में अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर ने बताया कि वर्तमान में जिले में सभी 09 तहसीलों में मूल लोकसेवा केंद्र पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप मॉडल पर कार्यरत है। जिनके माध्यम से मुख्यतः आय, मूल निवासी, प्रमाण पत्र, वृधावस्था पेंशन, खसरा प्रतिलिपि, भू अधिकार ऋण पुस्तिका जैसी आवश्यक सेवाए नागरिको के प्राधिकृत अधिकारी के माध्यम से एक दिन में एवं अन्य लोकसेवा गारंटी की सेवाए जैसे जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, निर्माण श्रमिको का पंजीयन, आर.सी.एम्.एस. की नामांतरण बटवारा इत्यादि सेवाएं पधाभिहित अधिकारियों के माध्यम से लोकसेवा केन्द्रों द्वारा नागरिको को उपलब्ध करायी जा रही है। इस प्रकार से लगभग 500 से अधिक पंजीकृत नागरिक सेवाएं इन केन्द्रों पर उपलब्ध है सेवाओं की विभागवार अधिक जानकारी लोकसेवा गारंटी के शासकीय पोर्टल पर विस्तार में प्राप्त की जा सकती है।

 बुधवार को उप लोक सेवा केंद्र की 4 एकल खिड़कियों का शुभारंभ

जिला राजगढ़ में वर्तमान में कुल 09 लोकसेवा केंद्र संचालित है, जिनमे से सारंगपुर, खिलचीपुर, पचोर एवं माचलपुर के उप लोकसेवा केंद्र की एकल खिड़किया क्रमशः संडावता छापीहेड़ा, तलेन एवं माचलपुर में 3 अगस्त, 2022 से खोली जा रही है। इनमें शुरुआत में प्रमुख सेवाओ को प्रदाय किया जाना शुरू किया जाएगा। सेवाओं के रुझान को देखते हुए भविष्य में इन उप केन्द्रों पर अधिक सुविधाओं की व्यवस्था शासन एवं प्रशासन द्वारा की जाएगी। माचलपुर में दोपहर 12ः00 बजे, छापीहेडा में दोपहर 01ः30 बजे, संडावता में दोपहर 02ः30 बजे तथा तलेन में सायं 04ः00 बजे किया जाएगा। 

उप लोक सेवा केन्द्रों के लाभ

नागरिको के समय एवं पैसो की बचत होगी। पहले शासकीय लोक सेवाओं के लिए सुदूर आंचलिक नागरिको को तहसील मुख्यालयों तक आने के लिए समय एवं आने जाने में अधिक पैसे खर्च हो जाते थे। अब नजदीकी टप्पा कार्यालयों में एकल खिड़की होने से ज्यादा दूर नही जाना पड़ेगा।

समाधान एक दिन अंतर्गत मुख्य सेवाए

लोक सेवा केंद्र की मुख्य सेवाए आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय विधवा ध् निशक्त पेंशन, भू अधिकार ऋण पुस्तिका, खसरा, खतौनी, अभिलेखागार, प्रतिलिपि राजस्व प्रकरणों के आदेश की प्रतिलिपि इत्यादि सेवाए ।

लोकसेवा गारंटी की मुख्य सेवाए

अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र, मैनुअल ट्र डिजिटल जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, निर्माण श्रमिकों का पंजीयन, आरसेएमएस अंतर्गत नामंतारण, बटवारा, नाप-तौल से सम्बंधित इत्यादि सेवाए।

इस संबंध में जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन श्री विजय बामकले ने बताया कि राज्य शासन द्वारा लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से कई जनहितेषी सेवाएं दी जा रही है। वर्तमान में जिले में 9 लोक सेवा केन्द्र संचालित है। कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में इनका विस्तार किया जाकर लोक सेवा केन्द्र की 4 नई एकल खिड़किया खोली जा रही है। इससे जिले के नागरिकों को अपने गांव/शहर के आसपास ही लोक सेवा केन्द्रों की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। इससे जिले के नागरिकों को शीघ्र कई योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। जिला प्रशासन इसी प्रकार सुशासन की दिशा में पहल करता रहेगा।

शासन की मंशा अनुसार कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित एवं अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर के मार्गदर्शन में जिले में कार्यशील 09 लोकसेवा केन्द्रों में से 04 का विस्तार कर  नागरिको की सुविधा में 04 नवीन उप् लोकसेवा केन्द्रों हेतु एकल खिडकियाँ क्षेत्रीय राजस्व कार्यालयों में उपलब्ध कराइ जा रही है। अच्छा रेस्पांस मिलने पर सुशासन की दिशा में और भी केन्द्रों का विस्तार किया जा सकेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट