
नेहरू युवा केंद्र देवघर द्वारा देवीपुर प्रखंड में युवा मंडल विकास अभियान, हर घर तिरंगा अभियान एव स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Aug 05, 2022
- 406 views
झारखण्ड देवघर से अरविन्द यादव की रिपोर्ट
झारखण्ड देवघर ।। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकर द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र देवघर के निदेशानुसार प्रखंड देवीपुर में युवा मंडल विकास अभियान, हर घर तिरंगा अभियान एव स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया.नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड स्वयंसेवक दयानन्द कुमार मांझी ने बताया की आज़ादी के ७५ वे बर्षगाठ एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया साथ ही साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उक्त गाँव में राष्ट्रीय संग्राम के रणवाकुरो के जीवनवृन्त को सहेजते हुए उनके सम्मान में पर्यावरण संरक्षण हेतु बृक्षारोपण कार्यक्रम ग्राम स्तर पर किया जायेगा. साथ ही साथ स्वस्थ एवं टीकाकरण कारयक्रम के साथ साथ स्वछ्ता कर्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, भासन प्रतियोगिता , क्विज लोकगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. यह अभियान १५ अगस्त तक चलाया जाना हे इस अभियान में वर्तमान स्वयंसेवंक दयानन्द कुमार मांझी पूर्व युवा मंडल के सदस्य रंजीतकुमार ,अभयकुमार, दिलीप कुमार, नितीशकुमार, कुंदनकुमार ,दीपक कुमार आदि कई युवाओ की भूमिका भी रही.
रिपोर्टर