
चांद में पैक्स कार्यालयों पर हुई आमसभा निकाली गई तिरंगा रैली
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 14, 2022
- 267 views
चांद से अभिमन्यु सिंह कि रिपोर्ट
चांद ।। कैमुर प्रखंड के सभी पैक्स कार्यालयों में सदस्यों की आमसभा आयोजित की गई। आमसभा आयोजित करने के पहले पैक्स अध्यक्षों के नेतृत्व में पैक्स सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लिए रैली निकाली। रैली चांद बाजार में हर घर में तिरंगा के नारे के बीच बंदे मातरम की जय की नारों से चारो दिशा गुंजायमान हो गया। तिरंगा रैली के बाद पैक्स कार्यालयों एवं गोदाम पर आमसभा आयोजित किया गया। आमसभा में सदस्यों को तिरंगा वितरण किया गया। आमसभा में पैक्स अध्यक्ष ने सदस्यों के बीच बोनस एवं लाभांश पर चर्चा की गई। चौरी पैक्स गोदाम पर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चांद पैक्स गोदाम पर अध्यक्ष धन्नजय सिंह पाढी पैक्स गोदाम पर अध्यक्ष कुमार गौरव ने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए लोगों को घर में तिरंगा फहराने की अपील की। अध्यक्षों ने सदस्यों को तिरंगा वितरण करते हुए कहा देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। उन्होंने ने देश की आजादी मनाते हुए अपने अपने घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति को प्रदर्शित करें। अध्यक्षों ने देश के आजादी में बलिदान त्याग एवं संघर्ष करने वालों को याद किया गया। चांद पैक्स सदस्यों ने आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से बोनस की राशि लेने से इंकार कर दिया। सदस्यों ने बोनस की राशि से चांद बाजार में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी टंकी लगाने का प्रस्ताव पारित किया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष धन्नजय सिंह को अधिकार दिया की बोनस की 24 हजार रुपए से चांद बाजार में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी टंकी का निर्माण करें। बैठक में मन्नु सिंह कमलदेव सिंह शिवपुजन सिंह महिमा सिंह मुखिया प्रतिनिधि पैक्स सचिव उपस्थित थे। बंदे मातरम भारत माता की जय के साथ बैठक समाप्त की गई।
रिपोर्टर