बक्सर लोकसभा क्षेत्र के जदयू संगठन प्रभारी बनाए गए अजीत कुमार सिंह

रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

रामगढ़।।अभी हाल मे ही जदयू मे सम्मिलित हुए अजित कुमार सिंह को पार्टी ने विश्वास जताते  हुए उन्हें कुछ दिन पहले प्रदेश महामंत्री बनाया था । अजीत कुमार सिंह को पार्टी ने दूसरी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें बक्सर लोकसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी  बनाया है। 

बता दें कि अजीत कुमार सिंह वर्तमान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र एवं कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के छोटे भाई हैं।

2009मे इस लोकसभा क्षेत्र से अजीत के पिता सांसद रह क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। और पिछले दो बार से राजद से चुनाव लड़ हार रहे हैं।अब दिलचस्प यह होगा कि पिता के सामने पुत्र अपने पार्टी को कितना मजबूती प्रदान करा सकता है।इस क्षेत्र से  दो बार लगातार जीत दर्ज कर भाजपा के अश्वनी चौबे प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जगदानंद सिंह अब लोकसभा से आने वाला चुनाव नही लड़ेंगे इसीलिए वे अपने छोटे बेटे को तैयार कर रहे हैं।लोगों का सोंच कितना सही होता है यह तो भविष्य की बात है।वैसे राजनीत मे कुछ भी नही कहा जा सकता है।इस क्षेत्र मे कुछ भी संभव है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट