
दुर्गावती मे सर्वसम्मति से तौहीद खां को बनाया गया राजद का प्रखंड अध्यक्ष
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 26, 2022
- 295 views
दुर्गावती से संवाददाता पिंटू तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती ।। प्रखंड के दुर्गावती बाजार में राजद प्रखंड कार्यालय पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया।जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी दुर्गावती हारुन अंसारी के नेतृत्व में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से तौहीद खां को राजद का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष बनते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। काफी संख्या में लोगों ने उन्हें बुक और पेन देकर बधाई व शुभकामना दिया। इस मौके पर दुर्गावती प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पंकज दुबे, राजद के प्रदेश महासचिव किसान मोर्चा आनंद कुमार सिंह, डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंकू सिंह, सत्यम सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोनू सिंह, उमेश सिंह, रिजवान खां, सहित काफी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर