
स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 27, 2022
- 355 views
रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
रामगढ़।। सिसौड़ा ग्राम पंचायत संसाधन केंद्र प्रखंड रामगढ़ मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम मे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण),लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान(द्वितीय चरण) के अंतर्गत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) संबंधित जानकारियां प्रखंड समन्वयक अक्षय कुमार मिश्रा एवं पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह द्वारा दी गई।कार्यशाला मे सभी वार्ड सदस्य,पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक,मानव बल,सभी वार्ड के स्वच्छताग्रही को कार्य,मानदेय संबंधित जानकारियां दी गई।वही जानकारी देने के क्रम मे प्रखंड समन्वयक ने बताया कि आप चयनित स्वच्छाग्रही को मानदेय के रूप मे 2000से 3000रुपए प्रति माह देने का प्रावधान है।
पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार ने कहा कि इस कार्य को सेवा समझ ही आपलोगों को करना है।समाज को स्वच्छ रखने वाला सबसे बड़ा सिपाही होता है।कार्यशाला मे कृष्णकांत उपाध्याय,मोनू कुमार सिंह,गोबिंद राम,महेश गिरी,अनिल गुप्ता,निशा देवी, अरविंद यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर