रामगढ़ राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर पुनः चयनित हुए रामव्यास बिंद

रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट 


रामगढ़ ।। राजद प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष ,नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पंचायतों के अध्यक्ष का चुनाव किया गया। चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में बब्बन लाल श्रीवास्तव,झेंगर सिंह,मदन सिंह,लोकनाथ कुशवाहा,नागेंद्र यादव,लोरिक यादव,पप्पू गुप्ता, मुख्य भूमिका मे रहे।वही प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रामव्यास बिंद व रामगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर मुनेंद्र गुप्ता का चयन किया गया।

चुने गए पंचायत अध्यक्षों मे सिझुआ पंचायत से जयचंद्र सिंह, अहिवास पंचायत से मार्कंडेय सिंह, सिसौड़ा पंचायत से श्रीकांत यादव,सदुल्लहपुर-डरवन पंचायत से अतिबल बिंद, अकोढ़ी पंचायत से आदित्य चौधरी, नोनार पंचायत से मदन धोबी, बड़ौरा पंचायत से कंचन सिंह, महुअर पंचायत से जगत कुशवाहा ,सहुका पंचायत से धर्मेंद्र सिंह ,नरहन - जमुरना पंचायत से राजेश यादव, देवहलिया पंचायत से मुख्तार अंसारी, मसाढ़ी पंचायत से प्रभु कुशवाहा सम्मिलित हैं।जिनका चुनाव पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट