शराब बेचने व पीने के जुर्म में दो गिरफ्तार

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी


कैमूर ।। कुदरा थाना प्रशासन द्वारा अलग-अलग गांवों से शराब बेचने व शराब पीने वाले को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के केवढी़ गांव से गुप्त सूचना मिला की, एक व्यक्ति द्वारा शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु थानाध्यक्ष के निर्देश में एसआई मोहम्मद शेरशाह के द्वारा स्थल पर पहुंचकर जब जांच किया गया तो, व्यक्ति के पास से 8 पीएम अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक 8 पीस बरामद किया गया। जिसके जुर्म में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति रंजीत कुमार पिता दयाशंकर थाना क्षेत्र के केवढी़ गांव का निवासी बताया जा रहा है। वही थाना क्षेत्र के करमा गांव में एक व्यक्ति दारू पीकर हंगामा कर रहा था। जिसकी गुप्त सूचना थाना अध्यक्ष को मिला। थानाध्यक्ष के निर्देश में थाना प्रशासन द्वारा व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच से यह पुष्टि हुआ कि व्यक्ति शराब पी रखा है। जिसके जुर्म व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति अर्जुन राम पिता स्वर्गीय दूधनाथ राम थाना क्षेत्र के करमा गांव का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट