
चेहरिया पंचायत के उप मुखिया को दिया गया मुखिया का प्रभार
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Oct 14, 2022
- 1258 views
राजीव कुमार पाण्डेय
दुर्गावती कैमूर ।। दुर्गावती प्रखंड के चेहरिया पंचायत की मुखिया का संपूर्ण प्रभार आज दिनांक 14 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती अशोक कुमार के द्वारा पंचायत के उप मुखिया सुशीला देवी को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चेहरिया पंचायत की निवर्तमान मुखिया वंदना कुमारी पर विभिन्न सरकारी योजनाओं में सरकारी राशि का गमन करने का आरोप जांच में तथा न्यायालय में साबित हो चूका है। जिसेके आलोक में जिला पदाधिकारी कैमूर के द्वारा पत्रांक संख्या 1292 दिनांक11 जुलाई 2022 के आलोक में प्रखंड कार्यालय दुर्गावती पत्रांक 1007 से दिनांक 12 जुलाई 2022 को दुर्गावती थाने में कांड संख्या 205 / 22 दर्ज की गई थी ।तभी से गिरफ्तार होने के भय से मुखिया फरार चल रही थी। जिससे पंचायत वासियों के द्वारा पंचायत में विकास कार्यों के प्रभावित होने एवं पंचायत का कार्यभार ठप होने के कारण कई बार ग्रामीणों के द्वारा सरकारी कार्यालयों में आवेदन दिया गया। जिससे पंचायती राज अधिनियम 2006 धारा 17 (ख) के तहत के किसी भी पंचायत का मुखिया को अस्वस्थ होने मुकदमा में फंसने या किसी अन्य कारण से 61 दिनों तक अपने कर्तव्य में अनुपस्थित रहता है तो उसका प्रभार उप मुखिया को दिया जा सकता है। उक्त विभागीय निर्देश के आलोक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पत्रांक 14 के आलोक में चेहरिया पंचायत की मुखिया के जमानत मिलने तक उनका संपूर्ण प्रभार पंचायत के उप मुखिया सुशीला देवी को दिया गया। जिससे पंचायत का कार्य पहले की भांति सही ढंग से चल सके और विकास कार्यों में कहीं से कोई बाधा न आए।
रिपोर्टर