थाना प्रशासन ने देसी कट्टा व देसी महुआ वाली शराब किया जप्त चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना प्रशासन द्वारा अलग अलग मामले में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,भेजा गया जेल। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाना क्षेत्र के सवार गांव से गुप्त सूचना मिला की कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु थानाध्यक्ष द्वारा छापेमारी किया गया। जिस क्रम में देखा गया कि शराब के नशे में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा था। प्रशासन को देखते ही भागने लगा, प्रशासन द्वारा फुर्ती दिखाते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से 315 का एक देसी कट्टा, 315 का एक खाली कारतूस, 315 का एक जिंदा कारतूस,एक किल, कीपैड वाली एक मोबाइल व 19 लीटर महुआ वाली देसी शराब बरामद किया गया। जिसके जुर्म में बिच्छी बांध निवासी वकील मुसहर पिता दीनानाथ मुसहर को गिरफ्तार किया गया। वही थाना क्षेत्र के वजितपुर गांव से रमेश बिंद को 4 लीटर महुआ वाली देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तो थाना क्षेत्र के अन्य जगह से दो पियक्कडो़ को भी गिरफ्तार किया गया। थाना क्षेत्र के बराव के जंगल से डॉग स्क्वायड की टीम व थाना प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से छापेमारी कर 69 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। अज्ञात के विरुद्ध है मामला दर्ज दर्ज करते हुए जांच जारी है गिरफ्तार चारों आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट