भूमि संबंधित मामले निपटारे हेतु थाना परिसरों में लगा जनता दरबार

संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी के रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के कुदरा व करमचट थाना परिसर में भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु, हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें की कुदरा थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार एवं थाना अध्यक्ष संजय कुमार के संयुक्त बैठक में अंचल वासियों द्वारा, भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु कुल तीन आवेदन दिया गया। जिसमें कि अंचल पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष द्वारा तमाम दस्तावेजों एवं दोनों पक्षों के बात सुनते हुए देखते हुए एक मामले को निष्पक्ष रुप से निष्पादित किया गया। वही दो मामला द्वितीय पक्ष की उपस्थिति ना होने, की वजह से अगले शनिवार के लिए समय दिया गया। एवं द्वितीय पक्ष को उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया गया। तो करमचट थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी लवली कुमारी एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के संयुक्त बैठक में अंचल वासियों द्वारा, कुल दो मामले के निष्पादन हेतु आवेदन दिया गया। जिसमें की एक मामले को अंचल पदाधिकारी व थानाध्यक्ष के द्वारा विचार-विमर्श कर तमाम दस्तावेजों वह दोनों पक्ष की पक्ष निष्पक्ष रुप से सुनते हुए, एक मामले को निष्पक्ष रुप से निष्पादित किया गया। वहीं एक मामले द्वितीय पक्ष ना होने की वजह से अगले शनिवार का समय दिया गया एवं द्वितीय पक्ष को उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट