
थाना प्रशासन ने किया विभिन्न मामलों में दो आरोपीयों को गिरफ्तार
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jan 20, 2023
- 219 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। थाना अध्यक्ष संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के चिलबिली नहर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संचालक रजनीश ओझा द्वारा थाना प्रशासन को सूचित किया गया, की तीन अपराधी किस्म के लोगों द्वारा हमें जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु थाना प्रशासन द्वारा स्थल पर पहुंचने तक दो अपराधी बाइक से फरार हो गए, जबकि एक अपराधी पकड़ा गया। जिसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संचालक के लिखित आवेदन के तहत गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार पिता अजय राय ग्राम-जैसीडी, थाना- पीयरो, जिला-भोजपुर, अमित कुमार जिला-पटना एवं एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।वही कुदरा थाना कांड संख्या 342/ 22 धारा 354, 354 डी, 506, 34 पास्को एक्ट के वारंटी थाना क्षेत्र के केवढ़ी ग्रामवासी सकलदीप कुमार पिता शिव लखन साह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्टर