
थाना परिसर में लगा सप्ताहिक जनता दरबार
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Feb 11, 2023
- 243 views
कैमूर रामपुर से सुचित पांडेय
रामपुर(कैमूर) ।। प्रखंड के करमचट थाना परिसर में हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी जनता दरबार का आयोजन किया गया।आपको बताते चलें कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार भूमि संबंधित मामले निपटारे हेतु, हर शनिवार को अंचल पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के संयुक्त बैठक में, जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिस क्रम में हर शनिवार की तरह इस शनिवार को करमचट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम एवं राजस्व अधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रभारी वागीशा सिंह द्वारा संयुक्त रूप जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अंचल के आवेदकों द्वारा एक नए मामले के लिए आवेदन दिया गया। आवेदक शिवपूजन पासवान बादी हर्ष लाल पासवान दोनों तेनुआ के रहने वाले हैं 62 डिसमिल भूमि का विवाद है। दोनों पक्षों की बात को सुनते हुए व साक्ष्य को देखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भूमि माफी करने हेतु आदेश निर्गत किया गया।
रिपोर्टर