
वरुण देव का पूजन कर पियाउ का कार्य हुआ प्रारंभ
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jun 18, 2023
- 189 views
संवाददाता जैनेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा ।। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा वरुण देव का पूजन कर पियाउ का कार्य कराया गया प्रारंभ है। आपको बताते चलें कि नगर पंचायत कुदरा सभाकक्ष में विगत 14 जून को गर्मी के मौसम को देखते हुए, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल की अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों की सर्वसम्मति से, नगर पंचायत स्थित वार्ड क्रमांक 4 सरकारी अस्पताल के पास, वार्ड क्रमांक 15 रामलीला मैदान सरदार आभूषण भंडार के पास,व वार्ड क्रमांक 1-2 लालापुर ओवर ब्रिज के नीचे पियाउ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्णय लिया गया था। परिणाम स्वरूप नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 रामलीला मैदान सरदार आभूषण भंडार के पास, वार्ड पार्षद सुरेंद्र राम की अध्यक्षता में पियाउ कार्य प्रारंभ करने हेतु पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत पार्षद अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल के द्वारा, वरुण देव का पूजन कर पियाउ निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। नगर पंचायत पार्षद अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अन्य जगहों पर भी पियाउ निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा और यथाशीघ्र निर्माण किया जाएगा। उक्त अवसर पर पार्षद उपाध्यक्ष रेखा सिंह, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद दूधनाथ कुमार, सुनील यादव, पार्षद प्रतिनिधि अंकुर कुमार नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों के साथ ही नगर पंचायत के अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।
रिपोर्टर