न्यायालय के आदेश पर प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। भभुआं व्यवहार न्यायालय के आदेश पर प्रेमी युगल हुए एक दूसरे को अग्नि को साक्षी मानकर लिए सात फेरे, दोनों पक्षों के परिजन सम्मिलित हो एकता का दिए संदेश। कहां गया है कि जब विचारों का मिलन हो तो धर्म मजहब व जाती आड़े नहीं आता है, और कहीं ना कहीं वो एकता का संदेश दे जाता है। ऐसा ही मामला सोमवार को भभुआं व्यवहार न्यायालय परिसर में देखने को मिला। आपको बताते चलें  कि जिला के चैनपुर थाना अंतर्गत हाटा ग्रामवासी बजरंगी प्रसाद गोंड पिता रामायण प्रसाद गोंड व जिला के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्रा ग्रामवासी नैना खातून पिता सोनू सलमानों के बीच देखने को मिला। दोनों के बीच विचारों का मेल दिल की लगाव ऐसा हुआ कि दोनो एक दूजे के साथ बंध कर गृहस्थ आश्रम में रहने की ठान लिए। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों दोनों प्रेमी युगल मजहबी बंधन की बांध तोड़कर एक दूजे के साथ घर छोड़कर फरार हो गए। जिसके विरुद्ध परिजनों थाना में मामला दर्ज कराया गया। थाना प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए दोनों प्रेमी युगल को गिरफ्त में लेते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रेमी युगल द्वारा न्यायालय के समक्ष साथ जीवन व्यतीत करने की इच्छा जताया गया। लड़के और लड़की दोनों बालिग हैं, संविधान के तहत दोनों अपने जिंदगी का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। जिसके तहत न्यायालय द्वारा दोनों को बंधन में बंधने हेतु बात के लिए सहमति स्वीकृत किया गया। साथ ही प्रशासन को दोनों की सुरक्षा हेतु निर्देशित किया गया। जिसके उपरांत दोनों पक्षों के परिजनों द्वारा भी दोनों को बंधन हेतु खुशी- खुशी सहमति प्रदान किया गया। अधिवक्ता संजय तिवारी के नेतृत्व में अन्य अधिवक्ताओं व दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में, व्यवहार न्यायालय अंतर्गत स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रेमी युगल अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के साथ निभाने की संकल्प के साथ सात फेरे लिए। उपस्थित सज्जनों द्वारा पति पत्नी को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट