
मोहनिया थाने में जनता दरबार लगाकर 6 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jul 16, 2023
- 135 views
शशिकांत शुक्ल की रिपोर्ट
मोहनिया कैमुर।। जमीन विवाद निपटारा के लिए शनिवार को मोहनिया थाना में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा व प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी।जनता दरबार में मामले से संबंधित दोनों ही पक्षकारों की सुनवाई किया गया। सभी भूमि संबंधी दस्तावेजों का गहन अवलोकन के बाद निबटारा किया गया। कुल 6 मामलों में आवेदन पड़े। जिसमें मौके पर ही 6 मामलों का निष्पादन किया गया।इस दौरान अंचलाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा, मोहनिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राजस्व अधिकारी प्रियदर्शनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे
रिपोर्टर