महा जनसंपर्क अभियान में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

जौनपुर ॥ डोभी भारतीय जनता पार्टी शीर्ष के नेतृत्व द्वारा संचालित महा जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने बताया की विधानसभा क्षेत्र केराकत के मंडल डोभी अंतर्गत पतरही सेक्टर के पतरही बाजार में घर-घर,दुकान-दुकान जनसंपर्क करते हुए प्रबुद्धजन,देव तुल्य जनता जनार्दन से 9090902024 पर मिस कॉल मरवाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। 

समस्त सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारियों,बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर संयोजक/प्रभारियों को भाजपा का प्रकरण टोपी लगाकर सम्मानित किया। 

लोगों का उत्साह देखते बन रहा है,निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में पुनः सरकार बनने जा रही है। साथ में डोभी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू बीना सिंह रघुवंशी बबलू सिंह प्रधान परमहंस सिंह राकेश चौहान गोलू सिंह राजन सिंह अमित सिंह ब्रह्मदेव सिंह फूलचन्द मौर्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट