ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

जौनपुर ॥ डोभी विकास खण्ड ग्राम पंचायत हिसामपुर  पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर के ग्राम पंचायत हिसामपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परमहंस सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। गांव के इस अभियान को और विस्तार देने के लिए एक बड़े भूभाग पर ग्राम पंचायत की ओर से पौधरोपण का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परमहंस सिंह ने कहा कि पर्यावरण का जिस तरह से संतुलन बिगड़ रहा है उसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद तो हम सभी पौधे लगाएंगे ही साथ में पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के बारे में उन्होंने बताया कि हमारे जीवन में किस तरह पौधे उपयोगी हैं। इनसे हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन मिलता है। इसलिए सभी लोंग पौधरोपण की अपील करेंगे। साथ ही जो पौधे रोपे जाएंगे उनकी सुरक्षा भी करेंगे।सभी ने हाथ उठाकर पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस दौरान मौजूद सोनू सिंह अविनाश सिंह छोटु सिंह आकाश सिंह उपेन्द्र घनश्याम दिनेश रवि समेत अन्य लोगों ने भी पौधरोपण किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट