
समस्तीपुर सिविल कोर्ट में गोलीबारी एवं फायरिंग की घटना का निंदा करते हुए, अधिवक्ता संघ के पूर्व संयुक्त सचिव द्वारा पदाधिकारीयों से विशेष सुरक्षा की मांग
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 28, 2023
- 111 views
चंद्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। अधिवक्ता संघ के पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पाण्डेय द्वारा 27 अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से, समस्तीपुर सिविल कोर्ट में हुई गोलीबारी की घटना का निन्दा किया गया। आपको बता दें कि विगत दिनों समस्तीपुर सिविल कोर्ट में, अपराधियों के द्वारा कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े दो कैदियों पर फायरिंग कर दिया गया। जिससे गोली लगने के वजह से दोनों घायल हो गए, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गया। जिस संदर्भ में पूर्व संयुक्त सचिव के द्वारा घटना में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर शासन प्रशासन से मांग किया गया। उनके द्वारा जिला जज राधेश्याम शुक्ल, जिला पदाधिकारी सावन कुमार व पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा कैमूर से, व्यवहार न्यायालय कैमूर भभुआं परिसर में अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु पुलिस बल की अधिक मात्रा में तैनाती एवं कोर्ट परिसर में, गेट पर बिना चेकिंग के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने पर रोक लगाने की मांग हैं। उनके द्वारा यह उल्लेख किया गया है, कि कैमूर भभुआं कैमूर न्यायालय परिसर में सन 2001व सन 2009 में गोलीबारी एवं बम बारी की घटना हो चुकी है। इसलिए भभुआं जेल गेट के सामने तथा निबंधन कार्यालय भभुआं कैमूर के दक्षिणी क्षेत्र रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग है। जिससे अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखते हुए, सिविल कोर्ट भभुआं कैमूर मं में अधिवक्ताओं, कैदियों व गवाहों की सुरक्षा हो सकें।
रिपोर्टर