कैमूर डीएम ने पीपल के पेड में बांध, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भभुआं संवाददाता संदीप गुप्ता की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर) ।। रक्षाबंधन के अवसर पर कलाकृति मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक बिहार अमरीश के द्वारा 32 स्क्वायर फीट में राखी बनाया गया है। जो देश कि सबसे बाड़ी राखी के रूप में देखा जा सकता हैं। इस राखी को जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा पीपल के पेड़ में बांधकर पर्यावरण का संदेश दिया गया।इस मौके पर जिला पदाधिकारी धिकारी द्वारा जिला वासियों से अपील किया गया,  कि हर रक्षाबंधन के त्योहार पर हर एक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।जिस तरह से रक्षाबंधन त्योहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करती है।  इसी तरह हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसे अपने परिवार के सदस्य जैसा देख रेख करना चाहिए। इस संबंध में कलाकृति मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक बिहार अमरीश के द्वारा जानकारी दिया गया की नारियल रस्सी, रक्षा सूत्र, धान की भूसी, चावल, गेहूं, बास का डलिया तथा नेचुरल रंगों का प्रयोग कर चंद्रयान-3 के तर्ज पर राखी का निर्माण किए हैं। राखी को 6.4 बाई 5 फिट में बनाते हुए एक तरफ चन्द्रयान 3 का मॉडल बनाया हैं। तो वही दूसरी तरफ चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर  को बनायें है। तथा बीच में स्वस्तिक को दर्शाया गया हैं। इस दौरान सहयोगी मुकेश पाल का सराहनीय योगदान रहा।

गौरतलब है कि उक्त राखी को कैमूर जिले के भभुआ शहर स्थित वन विभाग के सामने विशाल पीपल के वृक्ष में जिलाधिकारी सावन कुमार के हाथों से बंधवाया गया। और चंद्रयान- 3 की सफलता की खुशी भी जाहिर किया गया। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक आलोक श्रीवास्तव, अभय द्विवेदी, चंदन तिवारी, राकेश पांडे, ओ पी गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बिरजू पटेल, इत्यादि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट