न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु सरपंच संघ ने किया बैठक

जिला संवाददाता कुमार चंद्रभूषण तिवारी


कैमूर ।। जिला मुख्यालय भभुआं स्थित रविदास आश्रम में न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु सरपंच संघ ने किया बैठक। बृहस्पतिवार को जिला सरपंच संघ द्वारा जिला मुख्यालय स्थित संत रविदास आश्रम में अपनी 11 सूत्रीय मांगों के लिए निकले न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु किया गया विचार विमर्श। संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष द्वारा बताया गया, कि सरकार द्वारा पंचायती राज में भी सरपंचों का अधिकार छीन लिया गया है साथ ही किसी भी प्रकार का कोई सरकारी सहयोग नहीं दिया जाता है जिस संदर्भ में हम लोगों के द्वारा बीते दिनों से अपने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया पर सरकार द्वारा नहीं सुना गया जिसके विरुद्ध बिहार प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष के द्वारा न्याय यात्रा 2 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला के प्रखंड मुख्यालय पंचायत समिति भवजितवारपुर से निकाला गया  है जिस यात्रा को सफल बनाने हेतु कैमूर जिला के सरपंच संघ द्वारा 25 नवंबर को न्याय यात्रा में सम्मिलित हुआ जाएगा। उक्त बैठक में इंद्रजीत पटेल पूनम कुमार जिला सचिव राजेश राम जिला कोषाध्यक्ष सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष समीमा बीबी पप्पू रावत मीडिया प्रभारी प्रखंड कुदरा एवं मार्गदर्शन टीम के अध्यक्ष उमेश सिंह महबूब अंसारी गयासुद्दीन खान दुर्गति प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह रामगढ़ पर प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष फखरुद्दीन अंसारी आशुतोष यादव एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष सभी पंच सरपंच उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट