
न्याय यात्रा होगा सफल न्याय न मिलने के स्थिति में सभी पंच सरपंच अपने पदों से देंगे इस्तीफा
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Oct 06, 2023
- 134 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला मुख्यालय भभुआं स्थित रविदास आश्रम में बैठक के उपरांत पंच सरपंच संघ ने कहा न्याय यात्रा होगा सफल, न्याय न मिलने की स्थिति में सभी पंच सरपंच अपने पदों से देंगे इस्तीफा। आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा पंचायत कचहरी के न्यायाधीश पंच सरपंचों का अधिकार कम कर दिया गया है। जिससे कि प्रदेश भर के पंच व सरपंचों में नाराजगी है। प्रदेश के पंच सरपंच संघ के द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसके तहत कैमूर जिला मुख्यालय भभुआं स्थित संत रविदास आश्रम में पंच सरपंच संघ अध्यक्ष दीनबंधु सिंह यादव एवं निगरानी समिति जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें 11 सूत्रीय मांगों को सरकार से मनवाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक के उपरांत पंच सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष फखरुद्दीन अंसारी के द्वारा बताया गया, कि सरकार द्वारा पंचायती राज में भी पंच सरपंचों का अधिकार छीन लिया गया है। साथ ही किसी भी प्रकार का कोई सरकारी सहयोग नहीं दिया जाता है, जिस संदर्भ में हम लोगों के द्वारा बीते दिनों से अपने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया, पर सरकार द्वारा नहीं सुना गया। जिसके विरुद्ध बिहार प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष के द्वारा न्याय यात्रा 2 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला के प्रखंड मुख्यालय पंचायत समिति भवजितवारपुर से निकाला गया है। जिस यात्रा को सफल बनाने हेतु कैमूर जिला के सरपंच संघ द्वारा 25 नवंबर को न्याय यात्रा में सम्मिलित होते हुए न्याय यात्रा को सफल बनाया जाएगा और न्याय यात्रा सफल होगा। साथ ही में न मिलने की स्थिति में प्रदेश के सभी पंच सरपंच अपने पदों से इस्तीफा देंगे। उक्त बैठक में इंद्रजीत पटेल, पूनम कुअर, जिला सचिव राजेश राम, जिला कोषाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष समीमा बीबी, पप्पू रावत मीडिया प्रभारी प्रखंड कुदरा एवं मार्गदर्शन टीम के अध्यक्ष उमेश सिंह, महबूब अंसारी, गयासुद्दीन खान दुर्गति प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,आशुतोष यादव एवं सभी प्रखंड के पंच सरपंच संघ अध्यक्ष उपस्थित रहें।
रिपोर्टर