
खुशवंत राव प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए मिसाल:डॉ.उमेश चंद्र तिवारी
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Nov 25, 2023
- 203 views
गांव के गरीब किसान का बेटा बना सहायक खनन भूगर्भ वैज्ञानिक
ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने दी बधाई
सुइथाकला। विकासखंड क्षेत्र के जमौली गाँव निवासी खुशवंत राव के सहायक खनन भूगर्भ वैज्ञानिक बनने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी एवं उपलब्धि है।इसे सुनकर छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति एक प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनेगा।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें सफलता जरूर मिलेगी।उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के साथ- साथ पूरे क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है।ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी,डॉ राजेश चंद्र तिवारी, डॉ.राकेश चंद्र तिवारी आदि लोगों ने भी हार्दिक बधाई देते हुए जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर