
आरोप-शादी कर अनेकों बर्ष रहा साथ, पत्नी व पुत्री को छोड़ किया दूसरी शादी
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 01, 2023
- 1088 views
बंगाल से कैमूर पहुंच बुढ़ी मां व दो वर्षीय पुत्री के साथ महिला भटक रही न्याय हेतु
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। बंगाल से कैमूर पहुंच बूढी मां व दो वर्षीय पुत्री के साथ महिला भटक रही न्याय हेतु, महिला का आरोप पति शादी कर को बर्ष रहा साथ पत्नी व दो वर्षीय बच्ची को छोड़ कर लिया दुसरी शादी। पीड़ित महिला से जानकारी के अनुसार, माधुरी साल पिता स्वर्गीय किशोरी साव गौरी पुत्र चमथा कैलाश दास रोड 52/ ए नैहाटी थाना पश्चिम बंगाल की निवासी हैं। महिला का आरोप है कि कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा थाना क्षेत्र के फाखराबाद ग्राम वासी सुदामा केसरी पिता गणेश केसरी जो की रोजी रोटी के जुगाड़ में कमाने हेतु बंगाल गया हुआ था, जहां दोनों से मुलाकात हुआ धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगा। दोनों ने मिलकर फैसला लिया कि जीवन साथ निभाएंगे, इस फैसले के बाद मंदिर में पहुंचकर लड़की के परिजनों के समक्ष शादी के बंधन में बंध गए, साथ-साथ रहने लगे। बंधन में बंधने के दो वर्षों बाद दोनों की एक पुत्री हुईं दोनों साथ रहे। साथ अच्छे से बीत रहा था पर पति का किसी दूसरी महिला से भी संबंध रहने लगा, जिसके साथ पति गुपचुप तरीके से उससे भी शादी कर लिया। पहली पत्नी की हस्तक्षेप से मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद दूसरी पत्नी से दूरी बना लिया। पर विगत अप्रैल के महीने में पति पत्नी से बोलकर 15 दिनों के लिए, अपने घर कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फाखराबाद गांव आया पर वापस नहीं गया। जिससे कि पत्नी चिंतित रहने लगी वह दूरभाष के माध्यम से बार-बार संपर्क करने की कोशिश करते रही। पर जैसे ही महिला को तीन दिनों पहले सोशल मीडिया के माध्यम यह जानकारी मिला की उसका पति घर पहुंच कर शादी के बंधन में (तिसरी शादी कर लिया है) बंध गया है। तो महिला अपने वृद्ध मां बासमती साव व दो वर्षीय पुत्री के साथ कैमूर जिला के कुदरा थाना पहुंच न्याय हेतु गुहार लगाई। सूत्रों की माने तो सुदामा केसरी बीते 28 नवंबर को ही शादी कर चुका है। जिसके उपरांत महिला गुरुवार को देर शाम अपने पति के गांव पहुंच घर भी गई, पर पिड़ीत महिला का आरोप है कि पति के परिजनों द्वारा उसे घर से बाहर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला न्याय हेतु भटक रही है।
रिपोर्टर