तलेन में स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारम्भ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 17, 2025
- 272 views
तलेन । बुधवार को नगर परिषद तलेन द्वारा स्वछ भारत मिशन (शहरी) 2025 अंर्तगत स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया । अभियान के अंतर्गत शासकीय अस्पताल परिसर और बस स्टैंड स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के आस पास जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के द्वारा श्रम दान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के पश्चात में नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पार्षदगण, समस्त जन प्रतिनिधियों, अस्पताल स्टाफ, द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई । साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का लाईव प्रसारण भी देखा गया। उक्त गतिविधि में जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर