तलेन में आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया पोषण माह
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 17, 2025
- 239 views
तलेन । पोषण माह के अंतर्गत बुधवार को तलेन के आंगनबाड़ी केंद्र 12 पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर पोषण माह मनाया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2, 10, 11, 12 ,13, 14 व मिनी आंगनवाड़ी 15 की गर्भवती व धात्री महिलाएं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थिति रही। आंगनवाड़ी में प्राप्त पोषण आहार से व्यंजन बनाए गए तथा कार्यक्रम में पोषण आहार थाली , व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई व उपस्थित महिलाओं को व्यंजन बनाने के बारे में बताया गया तथा पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।


रिपोर्टर