एक घंटे की तूफानी बारिश के कारण भिवंडी शहर में जगह जगह भरा पानी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 16, 2025
- 207 views
भिवंडी। भिवंडी शहर में गुरुवार की शाम तेज हवाओं के साथ हुई तूफानी बारिश मुसीबत बन गई।शाम लगभग 5 बजे हल्की बौछारों के साथ बारिश शुरू हुई, फिर गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश तेज हो गई और भारी बारिश होने लगी।मूसलाधार बारिश के कारण शहर के तीनबत्ती, मंडई, शिवाजी चौक, कल्याण नाका,कमला होटल सहित शहर के निचले इलाके में पानी भर गया।हालांकि तूफानी बारिश के बावजूद किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है।लेकिन एकाएक आए बारिश के कारण जनता को कई घंटों बारिश से बचने के लिए जद्दोजगह करते देखा गया।इस दौरान कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।शहर के हर हिस्से में बारिश के कारण यातायात जाम हो गया।इसके साथ ही, दिवाली त्योहार की पूर्व संध्या पर खरीदारी करने आए नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।इसी तरह, दिवाली त्योहार की शुरुआत में पटाखा विक्रेताओं को भी भारी नुकसान हुआ है।वही ग्रामीण क्षेत्र में इस बारिश के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ।किसान इसे लेकर काफी दुखी हो गए और नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मुआवजे की मांग करने लगे है।


रिपोर्टर