राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

दुर्गावती से पिंटू तिवारी


दुर्गावती ।। स्थानीय प्रखंड के धनेछा इंटरस्तरीय विद्यालय के मैदान में  शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव का आगमन हो रहा है। जिसको लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार व  पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा स्थल का  जायजा लिया गया। बता दे की भारत जोड़ो  यात्रा को लेकर  शुक्रवार को कैमूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आगमन हो रहा है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। दुर्गावती के धनेछा इंटरस्तरीय विद्यालय में राहुल गांधी व‌ पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हजारों की संख्या में मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे।वहीं कोई कमी न रह जाए जिसको लेकर रामगढ़ विधानसभा के राजद विधायक सुधाकर सिंह के द्वारा भी स्थल का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला कल रोहतास से निकलेगा जो कैमूर में नेशनल हाईवे 2 से होते हुए कुदरा, मोहनिया के रास्ते दुर्गावती के धनेछा इंटरस्तरीय विद्यालय में पहुंचेगा, जहां भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी व तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। स्थल निरीक्षण के दौरान मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर  व कुदरा, मोहनिया, दुर्गावती के थानाध्यक्ष सहित काफी संख्या में पुलिस  के जवान शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट