हरसू ब्रह्म के वार्षिक उत्सव पर भगवानपुर में निकाला गया शोभा यात्रा, हरसू ब्रह्म धाम में किया गया पूजा अर्चना

संवाददाता संदीप गुप्ता की रिपोर्ट

भभुआं (कैमूर) ।। भगवानपुर में हरशु ब्रह्म के वार्षिक उत्सव पर झांकी एवं शोभायात्रा निकाला गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु सम्मिलित हुए। यह उत्सव प्रत्येक वर्ष भगवानपुर में मनाया जाता है जहां पर पूजा अर्चना एवं आरती किया गया तथा बाहर से आए हुए कलाकारों ने भगवान शंकर मां पार्वती एवं मां काली के रूप में नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया है। यह शोभा यात्रा भगवानपुर, भभुआ शहर होते हुए चैनपुर हरसू ब्रह्म जाकर समाप्त हो गया उसके बाद हरसू ब्रह्म धाम में हरसू ब्रह्म की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूरे मंदिर परिसर को फूल माला से सजाया गया। उनकी दिव्य श्रृंगार के बाद भव्य आरती देखने के लिए काफी दूर-दूर से श्रद्धालु हरसू ब्रह्म पहुंचे।

आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष राजा शारिवाहन के गुरु महापंडित हरसू ब्रह्म बाबा की जयंती माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इसमें केवल हरसू ब्रह्म बाबा के वंशज ही सम्मिलित होते हैं। पिछले 23 वर्षों से यह जयंती मनाई जा रही है। जयंती समारोह के पूरा दिन श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन चलता रहता है, जिसके बाद देर शाम गर्भ गृह में आम जनों के प्रवेश पर रोक लगाने हुए बाबा हरसू ब्रह्म के वंशजों के द्वारा उनकी विधिवत पूजा की जाती है। जहां शुद्ध घी से बने प्रसाद चढ़ाए गए। पूजा अर्चना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा की पूजा अर्चना की गई। जिसके उपरांत बाबा की आरती की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट