गुप्ता धाम जा रहे पिकप वैन पलटी चार श्रद्धालुओं की मौत दर्जनों घायल

रोहतास ।। जिला के चेनारी क्षेत्र अंतर्गत गायघाट के समीप गुप्ता धाम जा रही पिकअप वैन पलटी चार श्रद्धालुओं की मौत दर्जनों घायल। आपको बताते चलें कि भोजपुर जिला से रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्तेश्वर धाम दर्शन हेतु श्रद्धालु पिकअप वैन से जा रहे थे, की चेनारी थाना क्षेत्र के गायघाट पहाड़ी के रास्ते में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलट गई। जिससे चार महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दे की पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे और सभी लोग कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कैमूर पहाड़ी पर  चढ़ते समय गायघाट के पास पहाड़ी सड़क से नीचे वैन पलट गई। इसके बाद चिख पुकार मच गया। मृतक चारों महिलाएं हैं। घटना के सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर स्थानीय थाना प्रशासन एवं वन विभाग प्रशासन द्वारा आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को चेनारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसके बाद वहां से सभी को सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतकों में बक्सर के डुमरांव की रहने वाली मीरा देवी, बक्सर  जिला के कृष्णाब्रह्म की रहने वाली 60 वर्षीय परमेश्वरा देवी, भोजपुर जिला के ही शाहपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती देवी तथा बिहिया थाना के बेलवनिया गांव की रहने वाली तेतरा देवी है। घायलों में एक दो साल का बच्चा तथा कई महिलाएं भी है। वही सासाराम सदर एसडीएम आशुतोष रंजन भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें दुर्घटना के बाद चार की मौत हो गई। वही छः या सात लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि 12 से 15 लोगों को हल्की-फुल्की छोटी आई है। उन सब का भी इलाज जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट