पंचायत रामगढ़ में कथा के सातवें दिन श्रोताओं की लगी रही भीड़

चैनपुर से संवाददाता सिंगासन सिंह यादव 


भगवानपुर(कैमूर)- थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत रामगढ़  श्री रामचरित मानस यज्ञ समिति के तत्वावधान में ठाकुरबाड़ी में शुरू हुए श्री राम चरित्र मानस एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के  सातवें दिन अयोध्या धाम से आए प्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी अमृता त्रिपाठी ने कहा कि संसार में भगवान कृष्ण ही सृष्टि का सृजन, पालन और संहार करते हैं।भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। इस संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया सो बीत गया। इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। भगवान द्वारा प्रदान किए गए जीवन को भगवान के साथ और भगवान के सत्संग में ही व्यतीत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भागवत प्रश्न से प्रारंभ होती है और पहला ही प्रश्न है कि कलयुग के प्राणी का कल्याण कैसे होगा। इसमें सतयुग, त्रेता और द्वापर युग की चर्चा ही नहीं की गई है। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि बार-बार यही चर्चा क्यों की जाती है, अन्य किसी की क्यों नहीं। इसके कई कारण हैं जैसे अल्प आयु, भाग्यहीन और रोगी।

इसलिए इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं में आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें। व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करो। भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भगवत की कथा सुनो। यज्ञ में पहुंचे संत 1008 श्री खपड़िया बाबा के सिष्य श्री अंजनी दास जी महाराज ने राम के चरित्र से मानव जीवन को सीख लेने की बात कही इस मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह यादव,सचिव राजू सिंह कुशवाहा ,उपाध्यक्ष चंदन तिवारी, महामंत्री विनोद पांडे, फत्ते नारायण सिंह, सूचना मंत्री संतोष पांडे, डॉ विकास गुप्ता भैरव चौधरी ,कपिल देव तिवारी गुलाब साह ,कोषाध्यक्ष उपेंद्र महाजन ,विजय कुशवाहा ,प्रेम गोंड, राजेश्वर यादव, राम जी सिंह यजमान कन्हैया सिंह यादव सहित सैकड़ों यज्ञ प्रेमी कथा श्रवण कर रहे हैं।  राजवंश सिंह यादव ने बताया कि इस यज्ञ का भंडारा 8 अप्रैल को रखा गया है यह में प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था है। एक समिति के द्वारा शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए युवा बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। कथा में रामगढ़ के आसपास सहित कई गांव के लोग शामिल हो रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट