
दस दिवसीय रूद्र महायज्ञ का हुआ समापन
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- May 10, 2024
- 190 views
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार
रोहतास- जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के मरूआं गांव में चल रहे दस दिवसीय श्री श्री 1008 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ का समापन हो गया। उक्त यज्ञ में आस पास के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अपार जनसैलाब ने रूद्र महायज्ञ में पूजन कीर्तन के साथ विविध कार्यक्रम से लाभान्वित हुए। तेज धूप एवं लू के थपेड़ों के बीच आस्था के जनसैलाब यज्ञ में परिक्रमा एवं 1008 यज्ञ मंडपों में आहुतियां देकर यज्ञ को पूर्ण किया।यज्ञ के मुख्य संत गीताघाट सासाराम के परम विरक्त संन्यासी संत शिरोमणि स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के उपस्थिती में शांति पूर्ण संपन्न हुई। जिसमें यज्ञ के मुख्य यजमान संयोजक रोहतास जिला के पैक्स अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष मनोज पटेल के द्वारा ग्रामीणों एवं आसपास के जनसहयोग से संपन्न कराया गया। महायज्ञ में प्रतिदिन मथुरा वृंदावन से आये संत महात्माओं का प्रवचन के अलावे दिन में रामलीला एवं रात्रि में रास लीला का प्रोग्राम जारी था। सुबह होते ही व्यायाम के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ता था। इसके बाद प्रवचन का कार्यक्रम चलता रहता था।जो सुबह से रात्रि दो बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथे टेक परिक्रमा कर हवन पूजन कीर्तन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। उक्त यज्ञ का जलभरी कार्यक्रम यज्ञ मंडप से भलुनीधाम मां यक्षिणी भवानी स्थित पोखरा में जल भरकर लाने के बाद यज्ञ का शुभारंभ हुआ था।
रिपोर्टर