
गंगा दशहरा के अवसर पर किया गया हवन पूजन
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jun 16, 2024
- 109 views
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार की रिपोर्ट
रोहतास--गंगा दशहरा के एक दिन पूर्व से गायत्री शक्तिपीठ गायत्री नगर न्यू एरिया सासाराम में चल रहे जाप के समाप्ति के पश्चात आज गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में गायत्री परिजनों ने हवन पूजन किया। गंगा दशहरा के दिन का बहुत बड़ा महत्व है ।आज एक तरफ मां गंगा जिस तरह से मनुष्य को मोक्ष प्रदान करने के धरती पर आई थी और उनको निर्मल बनाती हैं तो दूसरी तरफ मां गायत्री लोगों को सद्बुद्धि प्रदान कर मानव से देवत्व की ओर ले जाती हैं, इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट गायत्री शक्तिपीठ सासाराम न्यू एरिया की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती राजकुमारी चौहान , ट्रस्टी श्री वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी , ट्रस्टी श्री विमल सिंह, ट्रस्टीअतेंद्र कुमार सिंह , ट्रस्टी श्री अशोक सिंह, उर्मिला देवी, उमेश सिंह , परिव्राजक शिवपरशन जी, शशि कुमार ,श्री पुरुषोत्तम सिंह , संजीव कुमार सिन्हा सहीत सैकड़ो गायत्री परिजन भाग लिए l
रिपोर्टर