पर्यावरण दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैमूर के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

कैमूर, भभुआ ।। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैमूर राधेश्याम शुक्ल के द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया एवं कई तरह के कार्यक्रम किए गए। इसके पूर्व भी बहुत बार उनके एवं न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता के साथ भी वृक्षारोपण का कार्य किया गया था। इनके कार्यकाल में ही सिविल कोर्ट नई बिल्डिंग पांच मंजिला बीस कोर्ट का उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश पटना हाई कोर्ट एवं  पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सरकार कैमूर के निरीक्षण न्यायाधीश चंद्रशेखर झा तथा जिला एवं सत्य न्यायाधीश राधेश्याम शुक्ल के द्वारा नई बिल्डिंग कोर्ट का उद्घाटन किया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधेश्याम शुक्ल 30 जून 2024 को सेवानिवृत हो जाएंगे सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर में जिला एवं सत्य न्यायाधीश के पद पर 20 मार्च 2023 को ज्वाइन किए थे। इनका जन्म 1 जुलाई 1964 को हुआ यह 13 दिसंबर 2001 को  बिहार अधीनस्थ न्यायिक सेवा के परीक्षा में पास कर पहली पोस्टिंग पूर्णिया सिविल कोर्ट में हुई थी और योगदान दिए थे शुक्ला सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर में अपने लगभग 15 महीना के कार्यकाल में इनका कार्य करने का योगदान अच्छा रहा। 30 जून 2024 को शाम 4:30 बजे तक सेवानिवृत हो जाएंगे 13 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैमूर राधेश्याम शुक्ल 13 जुलाई 2024 को लोक अदालत लगने से पहले ही सेवा निवृत हो जाएंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट