
मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया शांति समिति की बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 13, 2024
- 149 views
संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा (कैमूर)- थाना परिसर में मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया शांति समिति की बैठक। आपको बताते चले की इस्लामी त्योहार मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक इस साल 7 जुलाई से शुरू हो गया है। और 16 जुलाई को खत्म होगा। इसलिए आशूरा 17 जुलाई को मनाया जाएगा। जिसमें ताजिया जुलूस का आयोजन होता है। उक्त अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु, प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अंचल पदाधिकारी अंकिता कुमारी व थाना अध्यक्ष विकास कुमार के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत ताजिया समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चर्चा किया गया। उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा दिशा निर्देश देते हुए बताया गया, कि पर्व त्योहार शांति व भाईचारा का प्रतीक है कृपया सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। ताजिया समिति के द्वारा सदस्यों के साथ फोटो सहित फॉर्म भरकर परमिशन लेना जरूरी है, रूट मैप में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। किसी के द्वारा भी किसी धर्म समुदाय के संदर्भ में किसी भी तरह की टिप्पणियां नहीं किया जाएगा। ताजिया जुलूस में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन और डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। ताजिया समिति के द्वारा विधी व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपनी समिति की ओर से जिम्मेवार युवकों को आगे रखा जाएगा। अफवाहों पर ध्यान ना दें यदि किसी भी तरह की किसी को कोई संदिग्ध नजर आए तो प्रशासन को तत्काल सूचित करें शासन प्रशासन से सहयोग ले एवं सहयोग दें। उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र कुमार गुप्ता, नेवरास पंचायत के पूर्व मुखिया एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, भदौला पंचायत के सरपंच दिलीप कुमार सिंह, समाज सेवक रविंद्र कुमार के साथ ही ताजिया समिति के अध्यक्ष एवं भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर