गुप्ता धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने सावन के पहले सोमवार को किया जलाभिषेक

जिला संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट 

चेनारी (रोहतास) : खबर रोहतास जिले से है जहाँ सावन की पहली सोमवारी पर रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ताधाम गुफा में बाबा गुप्तेश्वर नाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह सात बजे तक ही 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान गुप्तेश्वरनाथ का दर्शन पूजन कर जलाभिषेक किया, जबकि हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रात्रि साढ़े 12 बजे से ही जलाभिषेक आरंभ हो गया था, जो लगातार जारी है।कमेटी का उपाध्यक्ष गोपाल सिंह खरवार ने बताया कि अबतक 50 हजार से अधिक लोग जलाभिषेक कर चुके हैं। गुप्ता धाम विकास कमेटी के सदस्यों के द्वारा कांवरियों को कतार में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कराया गया। पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया रात्रि से ही मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचने लगे थे। बताया कि 25 गैस के सिलेण्डर गुफा के अंदर लगाए गए हैं। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती प्रशासन के द्वारा की गई है। पेयजल की समस्या ना हो इसलिए सारे चापानलों की मरम्मत की गई है। 

डीएम के आदेशानुसार गुप्ता धाम जाने वाले मार्ग पर निजी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। निजी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था डैम के पास ही की गई है। इस बात पर जोर देते हुए कहा कि गुप्ता धाम में गुफा के अंदर एग्जास्ट लगाया गया है, जिससे हवा का आवागमन सुचारू रूप से हो सके।  गुफा के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए तथा साथ ही मंदिर परिसर और बाहरी इलाके को भी पूरी तरीके से कचरा मुक्त किया गया है।  डीएम् ने जनरेटर एवं सोलर लाइट के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया, जिसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। रविवार रात से ही भगवान शिव को जल चढ़ाने व दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी है। हर-हर महादेव व बोलबम के जयघोष से कैमूर की वादी गुंजायमान हो रही है। रोहतास, केमूर, बक्सर, आरा के साथ बिहार के अन्या जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड के जिलों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट