जिले में हर्नाषोल्लास से मनाया गया नाग पंचमी पर्व

 से ब्यूरो चीफ अंकित कुमार उर्फ आकाश साहू की रिपोर्ट 

शिवहर--- शिवहर जिले में नाग पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। नाग पंचमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है।


हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष को पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है। आज के दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है इन्हें दूध से स्नान कराया जाने का शुभ माना जाता है।


नाग पंचमी का पर्व विशेष रूप से पुराणों और धार्मिक ग्रंथो में वर्णित है। नाग की पूजा से विषैला सर्पो से बचाव होता है और जीवन में उन्नति और समृद्धि आती है।


इस दौरान जिले के सभी महादेव मंदिर में तथा बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर नाग पंचमी के अवसर पर पूजा की जा रही है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी का दिन भगवान कृष्ण की कालिया नाग पर विजय का प्रतीक है।


शहर के बिषहर महारानी स्थान, सहित जिले के विभिन्न गांव के मंदिरों में छोटा सा मेला का आयोजन कर नाग पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। विशेष कर महिलाएं नाग देवता की पूजन कर रही है। वहीं अपने अपने घरों में पूजन कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट