राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष सिंह


जिला संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

 रोहतास--  जिला के गौरक्षणी सासाराम के रहने वाले आशुतोष सिंह को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिल्ली कार्यालय से एक पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दादा पवार,उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र,के निर्देश पर और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल,पूर्व केंद्रीय मंत्री,की सहमति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार पर्यवेक्षक सच्चिदानंद सिंह ने एक पत्र जारी कर सासाराम निवासी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह को प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।आशुतोष सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश मुख्य प्रवक्ता के साथ साथ किसान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभायेंगे। अपनी नियुक्ति पर आशुतोष सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा दी गई नई जिम्मेवारी को वह ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे,पूरे बिहार में वह पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे,आशुतोष सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सासाराम जिला रोहतास सहित पूरे बिहार में कार्यकर्ताओ मैं हर्ष और खुशी का माहौल है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट