जिले में होगा 5 अक्टूबर को विज्ञान मेला का आयोजन


रोहतास।कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नेहरू युवा केंद्र, रोहतास, सासाराम के सहयोग से विज्ञान मेला का आयोजन दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को स्थान शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज सासाराम में किया जाएगा। जिसमें जिले भर के 15 से 29 वर्ष के युवा भाग लेंगे। निर्णायक मंडल द्वारा जो भी विज्ञान प्रोजेक्ट को सबसे अच्छा चुना जाएगा उसको प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, रोहतास के प्रभारी सह साइंस मेला, रोहतास के नोडल अधिकारी  पंकज कुमार ने बताया की यह सरकार द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। जिसमें जिले भारत के जो भी युवा 15 से 29 वर्ष के भाग लेना चाहते हैं वह अपनी प्रतिभा इसमें अपने बेहतरीन विज्ञान प्रोजेक्ट के माध्यम से दिखा सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रोहतास जिले के नोडल अधिकारी  पंकज कुमार से 87096 64245 पर संपर्क कर सकते हैं।

 इस विज्ञान मेला में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को सुबह 10:00 बजे तक शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, सासाराम में पहुंच जाना होगा ।वहां पर उनका रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट