राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री का किया गया भव्य स्वागत

भोजपुर-जिला के कोईलवर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का किया गया भव्य स्वागत। संदर्भ में जानकारी देते हुए बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के द्वारा प्रखंड अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिनके आगमन पर स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह है के नेतृत्व में फूल मालाओं से अलंकृत कर जोरदार स्वागत किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कहा की हमारे देश के ऊपर चीन पाकिस्तान अमेरिका समेत अन्य देशों की निगाह है, वह नहीं चाहते कि हमारा देश आगे बढ़े, जिस वजह से इनके द्वारा देश को विघटित करने का प्रयास किया जाता है। जब हम आपस में बटेंगे तो निश्चित कटेंगे हम सभी को जाति-पाति भुलाकर एक साथ चलने की जरूरत है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट