आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू की बैठक

रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में विधानसभा प्रभारी ने कहा-सबसे पहले बूथ कमेटी का गठन करना है। सासाराम के प्रभाकर रोड स्थित रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में नगर निगम और प्रखंड के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के नगर निगम अध्यक्ष विनोद कुशवाहा और बैठक का संचालन पार्टी के सासाराम प्रखंड अध्यक्ष सिकंजय सिंह ने किया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सासाराम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी संजय चंद्रवंशी और विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। साथ ही बैठक में सासाराम नगर निगम तथा सासाराम प्रखंड के बूथ अध्यक्ष ,पंचायत एवं वार्ड अध्यक्ष तथा नगर तथा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर यानी बूथ स्तर, पंचायत अथवा वार्ड स्तर और प्रखंड एवं नगर निगम स्तर तक मजबूत बनाना था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट