महिला असेंबली समिति महाराष्ट्र -2024 का आयोजन मुंबई में हुआं

मुंबई।। मुंबई के अंधेरी ईस्ट में ira by Orchid - T2 international airport  पर आयोजित किया  गया था। इस प्रोग्राम के जरिये महाराष्ट्र में सांसद, विधायक, नगरसेविका वर्तमान अथवा भूतपूर्व महिलाओं को एकत्रित करने का प्रयास किया गया था। फोकस भारत समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया के प्रधान संपादक कविता नरुका द्वारा आयोजित किया गया था। जहां पर भी या जिस राज्य में चुनाव होना होता है ठीक चुनाव से पहले कविता नरुका इस प्रकार का प्रोग्राम आयोजित करती है। उन्होंने इससे पहले राजस्थान, गुजरात, यूपी, हरियाणा इत्यादि राज्य में कर चुकी है।

इस प्रोग्राम की सबसे विशेष बात यह थी महाराष्ट्र के लगभग हर राजनैतिक दलों की नारी शक्ति उपस्थित थीं। सभी ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अपने क्षेत्र या अपने अपने विधानसभा में महिला उम्मीदवारी का दावेदारी, अपने ही पार्टी के सामने करेंगी।  सबसे बड़ी बात अलग अलग राजनैतिक दलों से आई थी। लेकिन विचार धारा एक थी। उपस्थित नारी शक्ति ने अपने अपने मन पसंदीदा पार्टी का तारिफ भी किया और साथ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये हर दलों से आग्रह भी किया।वहां पर उपस्थित सभी नारी शक्तियों ने एक साथ मिलकर या कहें सभी ने एक सुर में कहा राजनिति में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिये। सभी राजनैतिक पार्टी को कम से कम 33% टिकट मिलना चाहिये। 

इस प्रोग्राम के जरिये कविता नरुका  महिलाओं में एकता लाने के साथ साथ महिलाओं को राजनैतिक दलों मे  भागीदारी बढ़ाना चाहती है।इस प्रोग्राम में उपस्थित महिलाओं को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया तथा  अच्छा भाषण देने वाले पुरस्कृत भी किया। अंतिम मे कविता नरुका ने उपस्थित महिलाओं का आभार ब्यक्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट