मेडिकल और शिक्षा मे सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट ने किया आर्थिक सहयोग

मुंबई,  भारत देश मे कई संस्थाएं एवं सरकार आम जनमानस की सेवा मे कार्यरत है! मुंबई द्वारा संचालित सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट एक आम जनमानस की संस्था है जो की पिछले 8 वर्षो से लगातार लोगो की सेवा मे कार्यरत है, विशेषकर प्रजापति समुदाय के लिए शिक्षा, चिकत्सा, जरुरतमंद बेटियों की शादियों मे सहयोग इत्यादि करते रहता है! बड़ी बात ये है की इस संस्था मे जुड़े हुए लोग अपने व्यक्तिगत सहयोग से आम जनमानस की जरुरत पड़ने पर सहयोग करते है ! बलिया निवासी प्रियंका प्रजापति पुत्री स्वर्गीय महेंद्र नाथ प्रजापति की छोटी बेटी की स्नातक शिक्षा हेतु 10,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया एवं इसके पहले भी स्वर्गीय महेंद्रनाथ की बड़ी बेटी पूजा की शादी मे भी कुछ आर्थिक सहयोग किया था, चुंकि दोनों बेटियां ही है, मा अकेले घर पर है इसके साथ ही इसी महीने मे मऊ जिला के निवासी श्री अच्छेलाल प्रजापति की दोनों किडनी ख़राब है और अब ये डायलसिस पर चल रहे है, सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड तो है परन्तु उससे इलाज नहीं हो रहा है अब पुनः संस्था ने तत्काल 10,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया! संस्था को किसी भी प्रकार का सरकारी लाभ नहीं होते हुए भी प्रत्येक माह लोगो की जनसेवा करते रहता है! संस्था के इस तरह के कार्यों को देखते हुए अब पूरे देश भर से लोग इसमें जुड़कर दान पुण्य करते है और वही दान पुण्य लोगो के सहयोग मे लगाया जाता है! संस्था के प्रमुख अजय प्रजापति मुंबई के ही निवासी है और साथ मे डॉ अरुण प्रजापति, विनोद प्रजापति, इंद्रजीत प्रजापति, नॉएडा से पियूष प्रजापति, नासिक से राजेंद्र प्रजापति, जबलपुर से केवलराम प्रजापति इत्यादि अनेको साथीगड़ मुख्यरूप से जुड़े है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट